अमरोहा

अमरोहा में NH-9 पर वाहन ने तेंदुए को मारी टक्कर

वन विभाग ने रेस्क्यू कर घायल तेंदुए को पिंजरे में बंद किया, इलाज के दौरान मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार को एक तेंदुआ घायल हो गया। झनकपुरी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। तेंदुआ सड़क किनारे गिर पड़ा। इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई।घायल तेंदुए को देखकर राहगीरों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल तेंदुए को पिंजरे में बंद किया गया। वन विभाग ने उसे अपने दफ्तर भेजा। वहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में इलाज शुरू किया गया।डॉक्टरों ने तेंदुए को बचाने की कोशिश की, लेकिन 45 मिनट के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इस क्षेत्र में तेंदुए का सड़क पर आना दुर्लभ है। ग्रामीणों के अनुसार हाल में जंगलों के आसपास जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इस वजह से वे कभी-कभी मुख्य सड़कों तक आ जाते हैं।वन रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर घायल हुए तेंदुए की उपचार के पौन घंटे में ही मौत हो गई है। तेंदुए के पैर की हड्डी टूटने, शरीर में अंदुरूनी गंभीर चोट लगना तेंदुए की मौत का बड़ा कारण माना जा रहा है। तेंदुए का शव का पीएम कराया जायेगा। पीएम के बाद तेंदुए के शव का दाह संस्कार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button