गोड्डा
विवाह योग्य कन्या को दी गई उपहार स्वरूप विदाई सामाग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। प्रखंड अंतर्गत निपानिया पंचायत के सुंदरमोड़ के मंटू शाह की पुत्री प्रेमलता कुमारी की शादी 21/04/2026 को पाकुड़ जिले के ग्राम देवपड़ा पोस्ट डागापहाड़ थाना हिरणपुर के पिता कालू शाह के पुत्र धीरेंद्र कुमार से हो रही है। इस अवसर पर संस्था के द्वारा कन्या को विदाई सामग्री में ट्रंक, तोषक, कंबल, बेडशीट, तकिया, चुनरी, स्टील बर्तन सेट, वर वधू का वस्त्र एवं श्रृंगार गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के संस्था सहयोगी हराधन शर्मा के हाथों दिया गया। वार्ड पार्षद प्रफुल्ल महतो एवं ग्राम प्रधान प्रेमलाल महतो के अलावा आदि ग्रामीण लोग मौजूद थे। सभी ने इस नेक कार्य को खूब सराहा एवं साधुवाद दिया।



