राजस्थान

राम चरित मानस पाठ के बाद किया  यज्ञ और भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टपूकड़ा । तहसील क्षेत्र के ग्राम राबड़का स्थित बाबा बलदेव दास मंदिर पर 13 अगस्त को अखण्ड रामायण पाठ समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। न्यू टैगोर पब्लिक स्कूल बूढीबावल के डाइरेक्टर व मंदिर कमेटी के सचिव जगदीश यादव ने बताया कि परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से श्री श्री 1008 श्री बाबा बलदेव दास मंदिर प्रांगण में मंगलवार प्रात: 7.15 बजे अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया 13अगस्त प्रात:8.15 बजे हवन यज्ञ व 10:15 बजे से देशी घी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें लाखों लोगों ने निकटवर्ती दर्जनों गांव से आकर प्रशाद ग्रहण किया।दुर्गा प्रशाद, जगदीश प्रशाद व डॉ डी आर यादव ने भंडारे की व्यवस्था संभालीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button