गोड्डा

अंत समय में भगवान भजन, जप, नाम आदी से स्वर्ग की प्राप्ति होती है – गोविंद शरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : स्थानीय दादी श्याम मंदिर प्रांगण में श्रीमदभागवत कथा के दुसरे दिवस जजमान प्रितम गाडिया श्वेता गाडिया ने विधि विधान से पुजन कर कथा का आरंभ हुआ। कथा में महाराज ने कलयुग के आरंभ मे राजा परीक्षित के राज्यक्षेत्र में प्रवेश करते हैं जिसको राजा भगाने का प्रयास करते हैं। कलयुग ने कहा मैं समय हूं मुझे आप भगा नहीं सकते, मुझे स्थान दीजिए। तब राजा परीक्षित ने कलयुग को कहा – जहां जुआ खेला जाए, मदिरा पान हो, जहां स्त्री के साथ दुराचार किया जाता हो, जहां पापाचार हो, वहां तुम्हारा स्थान होगा।
कलयुग ने कहा हे राजन आपके राज्य में ऐसे लोग कहा मिलेंगे आप मुझे पाप से कमाये धन में प्रवेश की अनुमति दीजिए। तब राजा ने कहा ठीक है और कलयुग ने राजा के मुकूट में प्रवेश कर लिया क्योंकि वो स्वर्ण मुकुट महाभारत काल में जरासंध के पुत्र सहदेव से कृष्ण के मना करने के बावजूद भीम ने स्वर्ण मुकुट छीन कर लाया था और संयोगवश कलयुग के प्रभाव के कारण वो ही मुकुट राजा परीक्षित ने पहन रखा था, इसलिए कलयुग राजा के मुकुट में प्रवेश कर गए।
कहां गया है कि कलयुग माथे पर सवार हो जाए तो अच्छे भले व्यक्ति से भी पाप कर्म करवा देता है। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण टेकरीवाल सचिव मुकेश गाडिया कोषाध्यक्ष अनुप सरावगी ने भगवत प्रेमी से कथा मे आकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया। कथा में मायुमं के सचिव पियूष खेमानी, दिपक बजाज, रोहित बजाज, मुकेश बजाज, बिक्की प्राणसूखा, पवन टेकरीवाल, महिला समिति की सचिव लक्ष्मी मित्तल, सरिता टेकरीवाल, कुसुम टेकरीवाल, आशा गाडिया, मंजु टेकरीवाल, प्रिया बजाज किरण टेकरीवाल, सोनी गाडिया, उषा टेकरीवाल के साथ मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button