मुरादाबाद
भारतीय किसान यूनियन ने निकाली तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्त्ताओं ने भारी संख्या में ट्रैक्टर्स पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा मौहल्ला घास मंडी से होते हुए, बड़ी मंडी व मुख्य मार्केट, फतेहपुरी, भोजपुर बस स्टैंड से होते हुए ब्लॉक पर संपन्न हुई। किसान यूनियन नेता जाकिर हुसैन ने संबोधित सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ भगतपुर के मध्यम से सौपा गया। इस अवसर पर भारी संख्या किसान नेता एंव कार्यकर्ता तिरंगा झंडा हाथों में लेकर इस रैली में शामिल हुए इस दौरान किसान यूनियन नेता जाकिर हुसैन, इफ्तेखार अहमद, यासीन मलिक, मोहम्मद आरिफ, मौ0 अली, फिरोज आलम, आदिल, आस मोहम्मद, शाहरुख, आरिफ, फहीम अहमद, आदि।



