बेतुल

बैतूल मोहदा थाना क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिगत अपमान को लेकर बवाल

पुलिस कार्रवाई न होने से ग्रामीण आक्रोशित, आदिवासी विकास परिषद ने की शिकायत

एक हफ्ते के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम कौड़िया की फरियादी महिला कलावती ने मोहदा थाना क्षेत्र में अपने साथ हुई मारपीट, छेड़छाड़, जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा और समस्त आदिवासी विकास संगठन के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप धुर्वे के नेतृत्व में ग्रामीण मोहदा थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो फरियादी महिला को न्याय दिलाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कलावती ने अपने आवेदन में बताया कि 8 अगस्त शुक्रवार को वह गुरुवा पिपरिया बाजार गई थी। शाम करीब 6 बजे अचानक गब्बू यादव और राधेश्याम यादव ने उसके भाई रामपाल निवासी जीरुढाना तहसील भीमपुर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची कलावती के साथ भी मारपीट, छीनाझपटी और छेड़छाड़ की गई। उसकी मां बिन्दया को लकड़ी से पीटा गया, उनका लुगड़ा फाड़ दिया गया और चूड़ियां तोड़ दी गईं।
कलावती ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसका पांच वर्षीय भतीजा को, जो मोटरसाइकिल पर बैठा था, उठाकर फेंक दिया गया। आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और जाति सूचक अपशब्द बोले धमकी दी।
आवेदक का कहना है कि उसने अपनी मां के साथ मोहदा थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन न तो पावती दी गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कलावती के साथ आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा और समस्त आदिवासी विकास संगठन के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप धुर्वे, ग्राम पंचायत पिपरिया सरपंच, जनपद सदस्य और ग्रामीण रामपाल, कमल, गणेश, मौसम, कलावती, रामलाल, रामू, सुनील, जयसिंह, पवन, कैलाश, कमल, सतीश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button