ललितपुर

कटरा बाजार में श्रीगणेश प्रतिमा स्थापना के पूर्व सड़क निर्माण की मांग

सराफा एसोशियेशन के बैनर तले लोगों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। आगामी दिनों में जिले में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं की झांकियां लगायी जायेंगी। शहर में सबसे बड़ी प्रतिमा कटरा बाजार में स्थापित की जाती है। लेकिन वार्ड संख्या 10 कटरा बाजार में काफी समय से सड़क खराब पड़ी हुयी है। यहां लोगों को वाहन या पैदल चलने में भी भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। ऐसे में झांकी तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियां सामने आ रहीं हैं। ऐसे में कटरा बाजार में सड़क निर्माण कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। सड़क निर्माण की प्रमुख मांग को लेकर सराफा एसोशियेशन (रजि.) के अध्यक्ष मनोज कुमार मज्जू सोनी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने लामबंद होकर एक ज्ञापन नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को सौंपा है। कार्यालय परिसर में सौंपे गये ज्ञापन में ईओ को लोगों ने अवगत कराया कि कटरा बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जानी है। लेकिन यहां सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हुआ था। चूंकि कुछ दिनों बाद ही यहां गणपति प्रतिमा विराजमान होनी है, उसके पहले यदि सड़क निर्माण किया जाये तो लोगों को आसानी होगी। यह भी बताया कि श्रीगणेश प्रतिमा के उपरान्त मां भगवती की भी विशालकाय प्रतिमा यहां स्थापित की जाती है। आगामी इन त्यौहारों के मद्देनजर कटरा बाजार में सड़क निर्माण कराये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है। ईओ ने लोगों की मांग को सुनकर यथाशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष मनोज कुमार मज्जू सोनी, पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद अमरदीप रजक, विद्याकान्त मालवीय, मकरंद किलेदार विक्की भैया, हृदेश कुमार हुण्डैत, मिन्टू सिंघई, रामदास मुंशी, रिंकू बबेले, अभय पारौल, कुक्कन महाराज, राजेन्द्र, अरविन्द जैन, रामकोटि, सुदामा मिश्रा, सतीश कुमार जैन, कल्लू, अशोक जैन, रवि सोनी, प्रिंस सोनी, राजेन्द्र कुमार सोनी, विवेक सोनी, लखन कुशवाहा, हरप्रसाद, देवेन्द्र कौशल, संजय, दीपक सोनी, गौरव तिवारी, योगेश सोनी, बृजेन्द्र रावत, सचिनराज सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, मनीष कुमार, रीतेश, राजेन्द्र कुमार के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button