हापुड़

पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर 200 किलो अवैध गन पाउडर और विस्फोटक सामग्री बरामद की , एक आरोपी गिरफ्तार….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक मकान पर पुलिस ने  छापामर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है । पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर जांच में पुलिस जुटी गई है  ।

हापुड़ मे बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कुचेसर चौपला के फतेहपुर गांव में एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे और कच्चा माल बरामद किया है , जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्यवाही में एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुचेसर चौपला क्षेत्र में एक मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। जिसके बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुए मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर से बड़ी मात्रा में पटाखे , विस्फोटक सामग्री , बारूद और उनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं । पुलिस ने मौके से एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अवैध बम फैक्ट्री घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक मकान में संचालित की जा रही है , जिसके बाद मकान पर छापामार कार्यवाही की गई । काफी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और 200 किलो गन पाउडर बरामद हुआ है। गाजियाबाद निवासी एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया गया है जिसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button