मुरादाबाद

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाई जाए।
पीएम सूर्यघर योजना कार्य शीघ्र पूरा करें
उन्होंने विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं को नेट मीटरिंग का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वेंडर्स को प्राप्त आवेदनों के अनुसार संयंत्र स्थापित करने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने एलडीएम को यह भी निर्देशित किया कि आवेदकों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं का निवारण किया जाए। जिलाधिकारी ने वेंडर्स के पास उपलब्ध आवेदकों की सूची परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा मुरादाबाद को सौंपकर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एलडीएम, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े सभी वेंडर्स उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button