बरेली
जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की करी बैठक
उपनिदेशक कृषि को किसान की फसल का बीमा करवाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बैंकों का सीडी रेश्यो 60 प्रतिशत से कम है वह अपना सीडी रेश्यो बढ़ाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के लिये जीडीपी को बढ़ाने के लिये हम सभी को योगदान देना होगा, जिसमें बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक ऋण देंगे तभी लोग स्वरोजगार को अपनाएगें। स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता दें।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत भी विभाग द्वारा प्रेषित पत्रावलियों के सापेक्ष ऋण वितरण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि बैंकवार कर्मचारी लगाते हुए बैंक वाले के साथ मिलकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की पेंडेंसी समाप्त करायी जाए।
बैठक में शिक्षा ऋण और गृह ऋण अधिकांश संख्या में स्वीकृत किए जाने के निर्देश एलडीएम को दिए गए।
आवश्यकता हो तो दोबारा से केवाईसी की सुविधा भी कैम्पों के माध्यम से कराई जाए। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक संख्या में क्लेम दिए जाने के निर्देश दिए गए। उप निदेशक कृषि को अधिकाधिक किसानों की फसल का बीमा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर वीके अरोड़ा, उपायुक्त उद्योग, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रिजर्व बैंक से संदीप मिश्रा, नाबार्ड के प्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



