रामपुर शाहबाद
शाहबाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने ठाना है हर घर तिरंगा लहराना है
भारत माता की जय कारों से गूंज उठा शाहाबाद निकाली तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशो का पालन करते हुए 13 अगस्त 25 को हर घर तिरंगा के अंतर्गत नगर पंचायत शाहबाद द्वारा अध्यक्ष पति वसीम खान के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई, जो नगर पंचायत कार्यालय से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर होते हुए नगर पंचायत में ही आकर समाप्त हुई। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शाहबाद में वंदना शर्मा ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से झंडों का वितरण कराया गया। प्रत्येक छात्र से अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सभासद सदाकतखान, सभासद पति मोहम्मद मियां शाहबाज कुरेशी, अमन वासित ,फ़राज़ तथा नगर पंचायत से नावेद मियां लिपिक, मुजीब मियां प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन, रेहान अहमद कंप्यूटर तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे




