मुरादाबाद
जिलाधिकारी ने किया हर घर तिरंगा रैली का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से विकास भवन तक बाइक – साईकिल रैली द्वारा निकाली गई अभियान के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक/साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
यह रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर विकास भवन परिसर में संपन्न हुई। रैली में पीआरडी जवान, खिलाड़ी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 के मध्य आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनपद वासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना और व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए निर्मल द्विवेदी, जिला युवा कल्याण अधिकारी जितिन राठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रैली में शामिल नागरिकों ने तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।



