बागपत

प्रजापति समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बड़ौत इंस्पेक्टर से की शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत/बागपत : प्रजापति समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मंगलवार को समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ौत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें समाज और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति के सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने समाज की ओर से कोतवाली प्रभारी को एक स्मृति-चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सहयोग से ही समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहती है।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेश प्रजापति बरनावा और राजवीर प्रजापति बरनावा ने भी पुलिस-जनसहयोग की महत्ता पर विचार रखते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी यह संबंध और मजबूत होगा।

इंस्पेक्टर बड़ौत ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा जनहित में कार्य करती है और जनता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने समाज के युवाओं से भी सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

इस भेंट को प्रजापति समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और आपसी विश्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button