पाकुड़
जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
District Council member Samsun Murmu paid tribute to Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला परिषद सदस्य सामसून मुर्मू नेमरा जाकर दिशूम गुरु सीबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सच में एक युग था सीबू सोरेन का जो मृत्यु के बाद समाप्त हो गया, ऐसा महसूस नेमरा जाकर मुझे पता लगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ और जंगल के बीच रहकर सीबू सोरेन ने बहुत सारे कार्य किये। हम सबके लिए गुरूजी का जाना अपूरणीय छती है। लेकिन उनकी आत्मा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होंगी, जब हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे। जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू ने कहा कि नेमरा जाने के बाद एक शब्द निकलता है एवं गुरूजी को भारत रत्न से सम्मानित करने का समर्थन करता हुं। इस दौरान कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम एवं योगेन्द्र मुर्मू भी मौजूद थे।



