किसानों ने कलेक्ट्रेट पर बोला धावा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) से जुड़े किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धावा बोल दिया। उत्तेजित किसानों ने कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। किसानों के प्रदर्शन से जिला मुख्यालय पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।
उल्लेखनीय है कि भाकियू टिकैत ने 21 जुलाई को प्रशासन को मांग-पत्र दिया था। आरोप है कि प्रशासन ने उनके मांग-पत्र को नजरअंदाज कर दिया, जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने की घोषणा से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये थे। 11 अगस्त को प्रशासनिक अधिकारियों ने भाकियू नेताओं से बात की और आंदोलन न करने का आग्रह किया। वार्ता विफल होने पर भाकियू नेताओं ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही भाकियू से जुड़े किसान रशीद पुर गढ़ी कार्यालय पर इकट्ठा होना शुरू हो गये थे। किसान वहां से ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों तथा पैदल मार्च करते हुये कलेक्ट्रेट के लिये रवाना हुए। किसानों का विशाल जुलूस जजी चौराहा होते हुए नुमाइश ग्राउंड चौराहा पहुंचा। जहां किसानों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारी किसानों की नारेबाजी से कलेक्ट्रेट गूंज उठा। किसानों ने चकबंदी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। किसान कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि प्रशासन किसानों को कमजोर समझ रहा था। किसान किसी भी हालत में कमजोर नहीं। वह अपनाउत्पीड़न हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगा। अपनी मांगे मनवाकर ही रहेगा। प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, रामअवतार सिंह, बाबू राम तोमर, महेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र, धर्मवीर धनकड़ कुलदीप सिंह, जय सिंह, जितेन्द्र, अवनीश कुमार, मुनेन्द्र सिंह, संदीप त्यागी, जगत सिंह, विजय सिंह, मुनेश, विनीतचौधरी, बलजीत सिंह, देवदत्त शर्मा, गजेन्द्र सिंह, अमरपाल सिंह, प्रमोद, कोमन सिंह, आशू चौधरी, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, अमित, बलजीत सिंह, अशोक कुमार, मदन राणा, रजनीश, विनित मौर्य, धर्मेन्द्र राणा, रोहित राणा, रजनीश अहलावत, मोनू प्रधान, सौरभकाकरान, दीपक तोमर, हर्षवर्धन सिंह,नीरू पहलवान व देवराज ने किया ।



