पाकुड़

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 188 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन

188 youth selected on the spot in Dattopant Thengadi Employment Fair

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय सह मांडल कैरियर सेंटर द्वारा बाजार समिति परिसर में शनिवार को एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक तक के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में 23 कंपनियों ने भाग लिया। कुल 627 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 188 अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन किया गया, जबकि 160 अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पहली नौकरी सफलता की शुरुआत होती है। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास, अनुभव और निरंतर सीखने पर जोर देते हुए उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में आरजेडी जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया, सचिव रंजीत कुमार, महिला प्रकोष्ठ की ज्योति दुबे तथा जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button