सीकर

स्मार्ट मीटर व बिजली के नीजीकरण के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरों।

रींगस,बावड़ी। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति रीगंस द्वारा रीगंस के सहायक अभियन्ता कार्यालय पर रीगंस के आसपास के गाँवों काफी संख्या में पहुँचकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ भारी संख्या में पहुँचकर विरोध प्रदर्शन कर कई तीन घण्टे तक धरने पर बैठ गये। इससे पूर्व रींगस मील तिराहे से सहायक अभियन्ता कार्यालय तक मांगों को लेकर रैली निकालकर विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने की बात की। सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता व उपखण्ड अधिकारी रीगंस को दिया। जिसमें स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, बिजली के नीजीकरण पर रोक लगाने,बिजली विभाग की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, आम रास्तों पर व टूटे हुए खम्भों को तुरन्त प्रभाव से हटाने, बिजली की अघोषित कटौती बंद करने, बिजली बील पहले की तरह दो माह से देने, विद्युत वितरण निगम में सभी खाली पदों को स्थाई पदों से भरने व ठेका प्रथा हटाकर सभी को स्थाई करने सहित मांगों का ज्ञापन दिया।
धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि समय रहते सरकार मांगों को नहीं मानी तो 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनजागरण किया जाएगा। उसके बाद सितम्बर माह में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। बुधवार को धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता गोपाल सिंह बाजिया, सागर मल धायल, सावर चौधरी, कैलाश बाजिया, हरि प्रसाद बलोदा ने की। संचालन सुरजभान धायल व भूदाराम बगडिया ने किया। सुभाष नेहरा, केशाराम धायल, मालीराम सौगण, सागर मल बगडिया, सोहनलाल, सुरेन्द्र बेनीवाल,सीताराम पावण्डा एडवोकेट, हरदयाल बलोदा,अशोक धायल, सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button