अमेठी

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान विरोधी नीतियों की प्रतियां जलाईं

विरोध प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। भारत छोड़ो आंदोलन की83वीं वर्षगांठ पर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की प्रतियां जलाईं और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अमेरिका के साथ किसी भी तरह का विदेशी व्यापार समझौता न‌ करने के साथ सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला संयोजक आर के मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का अमेरिका की दादागीरी के सामने झुकना और 25प्रतिशत टैरिफ के साथ विदेशी व्यापार राष्ट्रीय हितों के विपरीत है। परिषदीय विद्यालयों को मर्जर के नाम पर बंद करके योगी सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साज़िश कर रही है।
विरोध प्रदर्शन में किसान संग्राम समिति के गया प्रसाद, अखिल भारतीय किसान सभा के सूर्यपाल यादव,नव निर्माण किसान संगठन के राम कुमार शर्मा के साथ गुलाम रसूल, राकेश सिंह,राम लखन,ध्रुव राज,हस्मत अजीज, रामदास, विदेशी,राम कुमार, छत्रपाल, मकबूल,राम चरन, रमेश आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button