बरेली

मीरगंज नगरिया सादात पर ट्रेनों के ठहराव एवं ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर लादेन मंसूरी  ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली मीरगंज । समाजसेवी व चार बार  सांसद प्रत्याशी व तीन बार बरेली से विधायक  प्रत्याशी रह चुके पैगानगरी के निवासी लईक मंसूरी के पुत्र लादेन मंसूरी  समाज सेवी  ने लईक  अहमद मंसूरी  व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी के निर्देश पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार  को प्रार्थना पत्र देकर  बरेली तहसील की मीरगंज क्षेत्र स्थित नगरिया सादात पर ट्रेनों के ठहराव एवं फुट ओवर ब्रिज निर्माण होने  कि मांग को लेकर समाजसेवी लादेन मंसूरी  ने एसडीएम से मांग की है  लादेन मंसूरी समाजसेवी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि  मीरगंज क्षेत्र स्थित नगरिया सादात में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की ठहराव  न होने की वजह से यहां की जनता को यात्रा हेतु लगभग 35 किलोमीटर बरेली जंक्शन जाना पड़ता है एवं लखनऊ अथवा पूर्वांचल की दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यहां बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ज्ञापन में उन्होंने मांग  की की मीरगंज नगरिया  सादात स्टेशन पर  अवध एक्सप्रेस सप क्रांति  एक्सप्रेस   नौचंदी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियों का ठहराव  ना होने से जनता को काफी परेशानियां  का सामना करना पड़ता है इसके  अतिरिक्त स्टेशनों के प्लेटफार्म के बीच जाने हेतु कोई फुट ओवर ब्रिज नहीं है यात्रियों को पटरियों  से   होकर गुजरना पड़ता है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टि से यहां पर शीघ्र फुट ओवर ब्रिज बनना जरूरी है और यह भी बताया की मीरगंज  क्षेत्र में बस स्टैंड की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है इस कारण यहां की जनता के लोगों ग्रामीण मजदूर विद्यार्थी अधिवक्ता तहसील कर्मचारी एवं फैक्ट्री कर्मचारी के आगमन में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है  उन्होंने कहा कि और ओवर ब्रिज ना होने की वजह से  गरीब जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कहाँ  इस क्षेत्र में धामपुर बायो ऑर्गेनिक शुगर मिल लगभग 1995 से संचालित है एवं  के नंदी  रिफाइनरी इंडस्ट्रीज  भी मीरगंज क्षेत्र में स्थित है यहां पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को बाहर दूर प्रदेश से आने जाने में परेशानी होती हैं
एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने समाजसेवी  लादेन मंसूरी के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए  मंडल रेल  प्रबंधक मुरादाबाद  को पत्र लिखकर नियम अनुसार कार्रवाई किए जाने को  एवं समस्या का समाधान करने को  पत्र लिखा है !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button