धनबाद

स्वतंत्रता दिवस पर डीसी ने की झंडोत्तोलन, दी सलामी

DC hoisted the flag on Independence Day and saluted

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार की भागीदारी से झंडोत्तोलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानी स्व. फकीर चंद्र दा की पत्नी कनक लता दा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और देशप्रेम की अमूल्य गाथा को याद किया गया। उनका साहस और त्याग आज भी हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सभी से इसी तरह निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। शहिद रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button