पाकुड़

जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया झंडोत्तोलन , हाजी समद अली ने दी मुबारकबाद

District President Azizul Islam hoisted the flag, Haji Samad Ali congratulated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस शुभ मुहूर्त पर पाकुड़ स्थित झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त,2025 ) मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के द्वारा ध्वजारोहण करते ही कार्यालय परिसर राष्ट्रीय गीत की धुन से गूंज उठी। साथ ही सलामी भी दी गई। ध्वजारोहण के तत्पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज भारत आजादी का महापर्व के रूप में बड़े धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। परंतु आज हमे उन वीरों को स्मरण एवं नमन करना अति आवश्यक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक बड़ा अवसर है जो इतिहास के पन्नो में गुमनाम है। उन माताओं को नमन करने का विशेष दिन हैं जिन्होंने ऐसे वीरांगनाओं को जन्म दिया। जिन्होंने आजादी के खातिर कदम से कदम मिलाया। देश उन सभी क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व जिला सचिव माइकिल मुर्मू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केन्द्रीय समिति सदस्य प्रतिमा पांडे, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, रेजाउल शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष आशमानारा खातून, सचिव वैजंती देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कदम रसूल, कोषाध्यक्ष इस्माईल शेख, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, रहीम अंसारी, प्रदीप कुमार, तनवीर आलम, अबदुल हलीम अंसारी, सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button