झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने गब्रिएल किस्कू के निधन पर जताया शोक
JMM District President Azizul Islam and District Vice President Haji Samad Ali expressed grief over the death of Gabriel Kisku

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झामुमो के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता गब्रिएल किस्कू के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर पाडेरकोला के कालाझोर स्थित उनके निजी आवास पहुंचकर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने शोक प्रकट किया व श्रद्धाजंलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने स्वर्गीय गब्रिएल किस्कू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय गब्रिएल किस्कू जी पार्टी के एक पुराने सच्चे व समर्पित सिपाही थे। उनके निधन से पार्टी संगठन को गहरा दुःख हुआ है। पार्टी को मजबूत करने की दिशा में उनके द्वारा किये गए कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता। साथ ही इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार स्वर्गीय गब्रिएल किस्कू के परिजनों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सनातन हांसदा, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कार्यालय सचिव दीपंकर भगत, बोहड़ा पंचायत अध्यक्ष विनोद किस्कू, अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अध्यक्ष चारलेश मरांडी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि टुडू, ईस्लाम अंसारी, फिलीप मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



