धनबाद
बाघमारा अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ ने की झंडोंतोलन
SDPO hoisted the flag at Baghmara subdivision office

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बाघमारा, धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बाघमारा अनुमंडल कार्यालय, सिजुआ के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी, बच्चे, अनुमंडल के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व विकास के लिए संकल्प लिया।



