
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू मोड़ स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड कार्यालय में 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर तय समयावधि में ही 08:15 बजे झंडोत्तोलन किया गया। महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई व उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, देबीलाल हाँसदाक्, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,कलम मुर्मू, हारूण रशीद,निवारन मरांडी,मंजर आलम, अशोक भगत ,अब्दुल बनीज, छोटू भगत,नेगार अंसारी,सुरज रविदास, सुबासिनी मुर्मू,रेफाईल मुर्मू,कुबराज मरांडी, मुसारफ हुसैन ,विश्वजीत दास, बाबुरली मरांडी ,ऐनोस मुर्मू, तोहिदुल शेख,नेजाम अंसारी, सिकन्दर अली, मोईन आलम,अशरफ,नरेश हाँसदा,मंजुर आलम, पांचू, सुनील,सनातन सहित झामुमों के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।



