जालौन
कुईया गांव की गौशाला में एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने की गौसेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई (जालौन)। जन्माष्टमी के पर्व पर डकोर ब्लॉक के कुईया गांव स्थित गौशाला में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा व सद्भावना एकता मंच के पदाधिकारियों ने मिलकर गायों को चना, गुड़ और हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम में सद्भावना एकता मंच के अध्यक्ष लक्ष्मणदास बबानी, संरक्षक शांति स्वरूप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अलीम सर, महामंत्री संतोष कुमार प्रजापति व विनीत कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री डॉ. ममता स्वर्णकार, सचिव महावीर तरसोलिया और श्रीमती शशि सोमेंद्र सिंह शामिल रहे। लोगों ने कहा कि जन्माष्टमी पर गौ पूजन और गौसेवा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गायों की सेवा की और उनका पालन किया। ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था के साथ ही समाज में करुणा और आपसी सद्भाव का संदेश जाता है।
इसक अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि आकाश कुमार कुईया, प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी बुद्ध सिंह और समाजसेविका अन्विक्षा गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। गौशाला की देखरेख करने वाले आकाश व माता प्रसाद ने सभी के सहयोग से गायों को भोजन कराया।



