बरेली

विकास भवन में भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक

सांसद छत्रपाल गंगवार रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति / जिला मिशन समिति / WDC-PMKSY 2.0 की बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ उप कृषि निदेशक (भू-संरक्षण) बरेली मंडल डॉ. नीरजा सिंह ने किया। उद्देश्य: PMKSY, खेत तालाब, दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि, RAD और WDC 2.0 योजनाओं की प्रगति समीक्षा, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और 2026-27 की कार्ययोजना तैयार करना।
बैठक में विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद वेदप्रकाश यादव, रामनगर मित्रपाल सिंह, बिथरी चैनपुर हरेंद्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम कुर्मी, जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, उप कृषि निदेशक ओमप्रकाश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, एडीएफ गायत्री पांडे सहित अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वीकृत कार्य मानक और समय-सीमा में पूरे हों, गुणवत्ता-पारदर्शिता और स्थलीय सत्यापन सुनिश्चित हो तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार कर पात्र किसानों को जागरूक किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button