अमरोहा
अमरोहा के कांग्रेस नेता सचिन चौधरी पर देशद्रोह का मामला
राज्यपाल आनंदीबेन ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, कोरोना काल में PM-CM पर दिए थे विवादित बयान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस नेता सचिन चौधरी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। चौधरी पर कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।
सचिन चौधरी वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस मामले में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा है कि वह राज्यपाल के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब ये सभी फर्जी मुकदमे वापस होंगे। इस घटनाक्रम से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है।


