कानपुर

वरिष्ठ समाज सेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कानपुर : स्वतंत्रता दिवस की 79वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहर के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की, सर्वप्रथम मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा अपने निजी निवास मे झंडारोहण कर आजादी ने अपना योगदान देने वाले वीरों को नमन किया इस दौरान देशभक्ति के गीतों पर उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारें लगाए इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया इसके पश्चात नवाबगंज स्थित ईश्वर गंगा लॉन में सक्षम जायसवाल एवं हर्ष जायसवाल द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए कार्यक्रम आयोजकों द्वारा सर्वप्रथम मुरारी लाल अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया उसके पश्चात सभी लोगों ने मिलकर झंडारोहण किया मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा सभी लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया, उसके पश्चात पनकी इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री एवं एमएलए ग्रुप के चेयरमैन द्वारा झंडारोहण किया गया कार्यक्रम के दौरान मुरारी अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया इसके पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन हुआ जिसमें सेठ मुरारी लाल अग्रवाल सहित फैक्ट्री के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सम्मिलित हुए, इस अवसर पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा सभी फैक्ट्री के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस के पावन पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने संबोधन ने कहा कि आजादी का यह महापर्व हमारे लिए गौरव की बात है आजादी दिलाने में अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरो को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए, 15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक है और यह हमें हर साल एक नई प्रेरणा देकर जाता है साथ ही यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संघर्ष की याद दिलाता है ताकि हम आजाद होने के महत्व को याद रखें, साथ ही यह दिन देश की प्रगति के लिए हमारी जिम्मेदारियों को समझाता है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को और ज्यादा मजबूत, एकजुट और समृद्ध बनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button