बरेली
श्री कृष्ण जी महाराज की दधिकांदों शोभा हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : चंद्रनगर धार्मिक समिति ,पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में श्री कृष्ण जी महाराज की 136 वीं दधिकांदों शोभायात्रा पूरे जोश व हर्षोल्लास, शांति व सद्भाव के वातावरण में उमस और बारिश की फुहारों के बीच 2 घंटे विलंब से शुरू हुई । शोभायात्रा में श्रद्धालुओं खासकर युवाओं व महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह था, गलियों में दोनों ओर अपार जन समूह झांकियों का आनंद ले रहे थे और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियों की भव्यता आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी, गर्मी के वातावरण के बीच भी जय कारो के नारों से आकाश गूंजायमान होता रहा। साथ ही तीन अखाड़े एवं ग्वाल वालों की टोलियां अपने कर्तव्यों से शोभायात्रा की गरिमा को बढ़ा रहे थे। शोभा यात्रा में मुख्य बात यह रही के पनवारिया में जिस स्थान पर उपद्रव हुआ था वहां सायंकाल 6 बजे मुस्लिम समुदाय के भाइयों एवं बरेली अमन कमेटी की ओर से एड. अच्छन अंसारी, डॉक्टर कदीर अहमद एवं विष्णु अग्रवाल ,डॉक्टर सलीम , हाशिम अंसारी, पाकीज़ा खान, मनोज भारती एवं उनके साथियों आदि के अगुवाई में बड़ी ही गर्म जोशी से शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया । जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता दिनेश दददा एड. ने बताया कि दधिकांदों यात्रा शुरू होने से पूर्व मोहल्ले की महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार किया और उनकी आरती उतारी सर्वप्रथम श्री सीताराम मंदिर पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष मा.रश्मि पटेल, विधायक मा.संजीव अग्रवाल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन,आई. एम. ए. पूर्व अध्यक्ष डा. विनोद पागरानी, श्री कृष्ण का अभिषेक किया और उनकी आरती उतारी और इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा डा. अनीस वेग की उपस्थिति प्रार्थनीय रही। विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान कृष्ण को गोद में लेकर रथ में विराजमान कराया और सभी नेताओं ने बारी बारी से रथ हांका। सभासद अजय रत्नाकर, छंगामल मौर्य, राजेश पटेल, हरिओम कश्यप, एवं चंद्रपाल राठौर पार्षद पति ने शोभायात्रा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड., तोताराम, श्याम मनोहर गुप्ता, राजीव निर्भय, रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, महामंत्री सोमपाल, राजेश मौर्य, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा, केशव गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बांकेलाल श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, सुरेश दिवाकर, राजीव गुप्ता, राहुल कुमार, डॉ विनोद यजुर्वेदी, सुनील सागर, मनोज सैनी, मोहित गुप्ता, राजेश मौर्य, बलराज कृष्णा, भूपेंद्र कनौजिया, शेर बहादुर गुप्ता, अमूल गुप्ता, दिलीप जौहरी, रवि किशोर सक्सेना, उपस्थित थे ।
दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूर्व नगर निगम में सभासद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया और उनकी आरती उतारी और रथ को चलाया। सिंधु नगर गेट के निकट नगर प्रमुख माननीय उमेश गौतम एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ विमल भारद्वाज एवं पूर्व उपसभापति सर्वेश रस्तोगी एवं राजू मिश्रा ने श्री कृष्ण का अभिषेक किया और उनकी आरती उतारी। शोभायात्रा की पूरी जिम्मेदारी और नियंत्रण समिति के महामंत्री सोमपाल प्रजापति, शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, राजेश मौर्य बबलू, श्याम मनोहर गुप्ता उपाध्यक्ष, राहुल कुमार, डॉ. विनोद यजुर्वेदी एवं राजीव गुप्ता उठाए हुए थे । शोभायात्रा में प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ आर ए एफ व केन्द्रीय पुलिस बल एवं सिविल डिफेंस के जवान भी सहयोग कर रहे थे !



