अमरोहा

UP Panchayat Elections

इस जिले में 3000 से अधिक वोटर वाले मतदान केंद्रों पर तैनात होंगे दो BLO

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। प्रशासन मतदाता पुनरीक्षण अभियान जल्द शुरू करेगा। 3000 से अधिक वोटर वाले मतदान केंद्र पर दो बीएलओ तैनात होंगे। एसडीएम से सूची मिलते ही बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है और इस बार चुनाव 797 मतदान केंद्रों पर होगा।

अमरोहा। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। जल्द ही जनपद में मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। 3000 वोटर से अधिक मतदान केंद्र पर एक से अधिक बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) की तैनाती की जाएगी।

यदि कम मतदाता हैं तो एक ही बीएलओ तैनात रहेगा। न्याय पंचायत वार सुपरवाइजर को तैनात किया जाएगा। एसडीएम से सूची प्राप्त होते ही बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने की कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने निर्धारित समयावधि में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के वार्डों के परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है। साथ ही उसका अंतिम प्रकाशन भी करवा दिया है। 21 पंचायतों के नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद जिला पंचायत का एक, क्षेत्र पंचायत के 30 व ग्राम पंचायत के 252 वार्ड कम हो गए हैं।

अब प्रशासन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों में लग गया है। यहां बता दें कि इस बार पंचायत चुनाव 797 मतदान केंद्रों के 1663 बूथों पर होगा। उसके हिसाब से ही प्रशासन बीएलओ की तैनाती को लेकर कार्रवाई करने में जुटा है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ तैनाती रहेगी।

यदि किसी मतदान केंद्र पर 3000 से अधिक मतदाता है तो वहां पर दो बीएलओ लगाए जाएंगे। जनपद में 48 न्याय पंचायत हैं। उनके हिसाब से ही सुपरवाइजर की तैनाती होगी। 48 सुपरवाइजर पुनरीक्षण अभियान में लगाए जाएंगे।

इससे पहले उनको प्रशासन प्रशिक्षण देकर राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन से अवगत कराएगा। सभी तहसीलों के एसडीएम से बीएलओ व सुपरवाइजरों को क्षेत्र आवंटित करने के साथ ही नामों की सूची मांगी गई है। जिसके मिलते ही अगली कार्रवाई होगी।

तहसीलों से बीएलओ व सुपरवाइजरों के नामों की सूची मांगी गई हैं। जिसके मिलते ही उनको प्रशिक्षण देने की कार्रवाई होगी। न्याय पंचायत वार सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। तीन हजार से अधिक मतदाता वाले केंद्र पर ही दो बीएलओ रहेंगे वरना, सभी पर एक-एक तैनात होगा।

कल्लू सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी

ब्लॉक का नाम मतदान केंद्रों की संख्या

अमरोहा 137

जोया 168

धनौरा 133

गजरौला 121

गंगेश्वरी 117

हसनपुर 121

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button