सिंगरौली

एसपी मनीष खत्री की दूरदर्शिता से सिंगरौली पुलिस का नया दौर

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित हुए प्रधान आरक्षक आशीष बागरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने सिंगरौली पुलिस को एक नई पहचान दी है। उनके निर्देशन और सतत मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था के साथ साथ जन-जागरूकता की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। 15 अगस्त को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह इसी नई सोच का गवाह बना। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक आशीष बागरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आशीष बागरी ने जिले में पहली बार लगातार महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक नियम, नशामुक्ति, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे संवेदनशील विषयों पर 100 से अधिक डिजिटल क्लिप्स और पोस्ट तैयार कर जनता तक पहुँचाए।
यह पहल जिले के इतिहास में पहली बार हुई है। लगातार और त्वरित रूप से तैयार किए गए इन संदेशों ने न सिर्फ जिले, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश और देशभर में लोगों को प्रभावित किया। इसे सिंगरौली पुलिस के नए दौर की शुरुआत कहा जा रहा है।
एसपी मनीष खत्री ने स्वयं मनोबल बढ़ाते हुए हर कदम पर दिशा व दृष्टि दी है। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि — “जहाँ सामान्यत: अभियान कुछ दिनों तक चलते हैं और फिर थम जाते हैं, वहीं सिंगरौली पुलिस ने हर दिन को अभियान की तरह जिया।” जन-जागरूकता को लेकर यह सतत प्रयास ही आज सिंगरौली को पूरे प्रदेश में अलग पहचान दिला रहा है। लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक पहल नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है।
स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि—
“यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जिले की उपलब्धि है। सिंगरौली पुलिस ने एसपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में पहली बार जन-जागरूकता को डिजिटल आंदोलन का रूप दिया है।” वे यह भी सुनिश्चित करते हैं कि मेहनत करने वाले पुलिसकर्मी समय-समय पर सम्मानित हों, ताकि उनका उत्साह और बढ़े। उनकी यह कार्यशैली उनको अलग पहचान दिला रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button