अमेठी

राजस्व कर्मियों की दो मुंही नीति से महिला परेशान, खाते की जमीन पर नहीं बना पा रही मकान

महिला ने बसपा के पूर्व एम एल सी को सुनाई पीड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। राजस्व कर्मियों की दो मुंही नीति और भ्रष्टाचार के चलते मिश्रौली माफी गांव की एक महिला अपने खाते की जमीन पर निर्माण नहीं कर पा रही है। महिला के परिवार की ओर से दीवार का निर्माण शुरू करने के बाद विपक्षी दीवार गिरा देते हैं। महिला पिछले एक सप्ताह से तहसील का चक्कर लगा रही है। रविवार को उसने बसपा के पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर को अपनी पीड़ा बताई। पूर्व एम एल सी ने बसपा जिलाध्यक्ष को प्रशासन से वार्ता कर समस्या का हल कराने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता -2006अन्तर्गत धारा-24के अन्तर्गत लालजी वर्मा आदि बनाम छोटे लाल,वाद के निस्तारण के बाद एस डी एम आशीष सिंह ने 22मई को निर्णय सुनाया था। भूखंड संख्या 368/0.035हे,360/0.0100हे भूखंड का सीमांकन मई महीने में हुआ था। सीमांकन के बाद पत्थर नसब की कार्रवाई पूरी की गई। राजस्व निरीक्षक की सीमांकन आख्या के बाद एस डी एम ने लालजी वर्मा के पक्ष में निर्णय सुनाया और महिला रामा देवी वर्मा को मकान निर्माण शुरू करने की अनुमति प्रदान की। महिला ने बताया कि उसने जैसे ही दीवार का निर्माण शुरू किया, विपक्षी छोटे लाल ने दीवार गिरा दिया।मकान निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि मुकदमे में फिर से स्थगनादेश हो गया है। स्थगनादेश नहीं दिखाते। क्षेत्रीय लेखपाल उमेश यादव ने कहा कि हमने कोई काम नहीं रोका है।कानूनगो साहब से बात कीजिए। कानूनगो राजकुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि रामा देवी और लालजी वर्मा अपनी जमीन पर निर्माण कर रहे हैं। सीमांकन और पत्थर नसब के बाद महिला के परिवार के लोग निर्माण कर रहे हैं। विपक्षी छोटे लाल का वहां कुछ नहीं है।एस डी एम साहब के कहने पर काम रोका गया है।एस डी एम के पास कोई स्थगनादेश है या नहीं इस बारे में हमें जानकारी नहीं है।
इस सम्बन्ध में एस डी एम से उनका पक्ष जानने के लिए सी ओ जी नम्बर पर कई बार फोन किया गया, उन्होंने फोन नहीं उठाया।
तहसीलदार नेहा राजवंशी ने कहा कि पीड़ित महिला को सोमवार को कोर्ट में भेजे, मेरे कोर्ट से कोई आदेश नहीं हुआ है।एस डी एम के ताजा आदेश के बारे में जानकारी लेंगे, यदि कोई स्टे आर्डर नहीं होगा तो मकान का निर्माण नहीं रूकेगा। समुचित कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button