अमेठी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

छात्र-छात्राओं को मिला उपहार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थाओं में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालय स्कूल आदि जगहों पर प्रभातफेरी निकाली गई। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।
जिलाधिकारी संजय चौहान
ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया और उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डीपीआरसी में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली को राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लगाई गई पोस्टर और अभिलेख एवं पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं डीपीआरसी परिसर में राज्य मंत्री जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने एक पेड़ मां के नाम पौधों पर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने प्राथमिक विद्यालय देवी पाटन और राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में ध्वजारोहण किया। राजेश अग्रहरि ने आजादी के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराकर सलामी ली।
नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन ने नगर पंचायत में ध्वजारोहण किया।
आर आर पी जी कॉलेज अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
रंजीत सिंह इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी अमेठी श्रीमती शिवदुलारी सिंह महिला डिग्री कॉलेज गुंगवाछ अमेठी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, झंडारोहण महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह संरक्षक अरविंद कुमार सिंह पंचम सिंह कमलेश सिंह दिनेश सिंह द्वारा किया गया। महाविद्यालय के मुखिया अशोक सिंह ने कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है बच्चे राष्ट् के
कर्णधार हैं अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हमें देशभक्ति का सम्मान करना चाहिए तथा उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। महाविद्यालय के छात्रों ने भी देशभक्त के गीत तथा भाषण आदि कार्यक्रमों के द्वारा वीर शहीदों को नमन किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने जिला कार्यालय देवीपाटन रोड अमेठी में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान वितरण किया।
खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह ने ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण किया।
तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। नौनिहाल मिठाई और पुरस्कार पाकर खुश हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button