
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के रहरा थाना क्षेत्र के स्थित गंगेश्वरी गांव में एक आईटीआई छात्र की बुखार से मौत हो गई है l, मृतक की पहचान गजेंद्र त्यागी के 21 वर्षीय पुत्र हिमांक त्यागी के रूप में हुई है l हिमांक को अचानक तेज बुखार आया l परिवार ने उन्हें पहले हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया l हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया l वहां सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली l डॉक्टरों ने कई घंटों तक हिमांक का इलाज किया l लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके l परिवार वालों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया l हिमांक की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है l वह होनहार और मिलनसार छात्र थे l



