अमरोहा
अमरोहा में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा
बिजनौर बैराज से 1.46 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, तटवर्ती गांवों में अलर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है l तिगरी गंगा में सोमवार को जलस्तर 199.60 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है l यह रविवार से 10 सेंटीमीटर अधिक है l बिजनौर बैराज से 146216 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है l रविवार को यह मात्रा 128822 क्यूसेक थी l पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है l जलस्तर बढ़ने से तिगरी गंगा किनारे झोपड़ियां जलगमन हो गई है l नदी में तेज कटान भी शुरू हो गया है इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई l बाढ़ खंड विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है l विभाग के अधिकारी गांव गांव लोगों को नदी के पास न जाने के सलाह दे रहे हैं l बाढ़ खंड के जैई सुभाष कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश जारी रहने से आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ सकता है l




