बिहारराजनीति

राहुल-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का हमला

कहा- यह मौसेरे भाई हैं, एक देश तो दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं

पटना -डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि एक परिवार ने बूथ लूटकर पूरे देश की जनता को दिखाया कि कैसे एक ही बूथ पर सब लोग मिलकर बैलट लूटने का काम कर रहे हैं। बूथ लूटने का काम कांग्रेस पार्टी करती थी।
बिहार में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के शामिल होने पर कहा कि यह लोग मौसेरे भाई हैं। इनमें से एक देश लूटने वाले हैं और दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं। दोनों का मिलन हुआ है। वह लोग कहते हैं कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के माध्यम से वोटों की चोरी हुई है। यह लोग केवल भ्रम फैला रहे हैं। जनता इनके भ्रम में आने वाली नहीं है।
अब राहुल गांधी को जननायक बताने लगा विपक्ष-सम्राट चौधरी ने कहा कि एक नेता खुद को जननायक बता रहा है। बिहार की जनता जानती है कि बिहार के जननायक कपूर्री ठाकुर हुए, जननायक जयप्रकाश नारायण हुए और राहुल गांधी बिना मेहनत के ही जननायक बनने की कोशिश कर रहे हैं। डिप्टी सीएम कहा कि आज कांग्रेस ने दो तस्वीर जारी की है, जिसको देखने के बाद हमलोगों को इस बात पर काफी आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता झंडे का रंग ही बदलने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह अब राहुल गांधी को जननायक बताने लगे। यह बिहार में अपने आप में हंसी का पात्र है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button