खैरथल

इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल के टैलेंट सर्च एग्जाम में परीक्षार्थियों में दिखा नया जोश

परिणाम 18 जनवरी को होंगे घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में रविवार, 11 जनवरी को टैलेंट सर्च कम स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए किया गया, जिसमें कुल 2575 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर इंजीनियर्स पॉइंट के निदेशक श्री आज़ाद चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को अपने लक्ष्य प्राप्त करने, ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने तथा जीवन को बेहतर दिशा देने में मदद करता है। शिक्षा के बिना न तो व्यक्ति व्यक्तिगत सफलता प्राप्त कर सकता है और न ही समाज एवं देश के विकास में योगदान दे सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु इस प्रकार की परीक्षाओं में अवश्य भाग लेना चाहिए।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, ई.पी. स्कूल पर विश्वास जताने वाले सभी सहयोगियों एवं विभिन्न विद्यालयों के निदेशकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने अपने अमूल्य समय और संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाने हेतु विद्यालय तक पहुंचाया।
परीक्षा समन्वयक आचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में खैरथल जिले के साथ-साथ जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर सहित राजस्थान के अन्य जिलों एवं राज्य से बाहर से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल एक ऐसा संस्थान है, जो विद्यार्थियों को बड़ी नकद पुरस्कार राशि के साथ-साथ अलग से छात्रवृत्ति प्रदान करता आ रहा है, जिससे अभिभावकों में विशेष संतोष एवं प्रसन्नता है।
परीक्षा का परिणाम 18 जनवरी को शाम 4 बजे इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम प्रोफाइल एवं आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button