रामपुर शाहबाद
सड़क हादसे में किशनपुर निवासी महिला की मौत एक घायल

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर,शाहबाद। सोमवार देर शाम को शाहाबाद क्षेत्र के मित्तरपुर गांव में एक दुखद सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बब्बो पत्नी भूरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम किशनपुर, अपने देवर मोहम्मद साहिल के साथ दवा लेकर शाहबाद से घर लौट रही थीं।मित्तरपुर में ब्रेकर पर वाहन असंतुलित हो गया, और बाइक सड़क पर जा गरी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया



