बाराबंकी

शराब के नशे में तालाब में नहाने गए युवक की डूब कर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा व करमुल्लापुर मार्ग पर स्थित एक तालाब मे नहाने के दौरान एक 40 वर्षीय युवक की डूब कर मृत्यु हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत पड़री पड़रा मे सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है।
    थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी सफाईकर्मी पप्पू वाल्मीकि पुत्र जीवन वाल्मीकि मंगलवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपने कुछ रिस्तेदारो के साथ दादरा करमुल्लापुर मार्ग पर स्थित देशी शराब ठेका पर शराब पीने के बाद थोड़ी ही दूरी पर स्थित तालाब मे नहाने चला गया नहाते समय मे गहरे पानी मे जाने के कारण युवक डूब गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल के सहारे शव को तालाब से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत पड़री पड़रा मे सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है सफाई कर्मचारी की मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक के 4 पुत्र है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button