अमेठीक्राइम

सामाजिक विद्वेष बिगाड़ने वाले मुस्लिम शिक्षक पर गिरी गाज।

दीवारों पर लिखी जाती थी शायरी, पाठ्लियक्रम न होने पर भी बालिकाओं को पढा रहा था उर्दू।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमेठी। विकास क्षेत्र मुसाफिरखाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारा महाराज के सहायक अध्यापक मोबीन अहमद पर बेसिक शिक्षा विभाग ने गिराई गाज ।
अनुशासनहीनता और सामाजिक विद्वेष बिगाड़ने की आरोप सिद्ध होने पर बीएसए ने शिक्षक मोबीन अहमद को मूल वेतन पर वापस कर दिया है। आरोपी शिक्षक मोबीन अहमद द्वारा पद की गरिमा को तार-तार करते हुए कभी भी प्रार्थना सभा में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई जाती थी। साथ ही बच्चों को भी हाथ जोड़ने, भारत माता की जय बोलने व वंदे मातरम का नारा लगाने से मना किया जाता था। उर्दू विषय पाठ्यक्रम में न होने के बावजूद बच्चों को और विशेष रूप से बालिकाओं को उर्दू पढ़ाई जाती थी तथा दीवारों पर शायरी भी लिखी जाती थी।
उक्त आरोपों के क्रम में बीएसए ने 20 मार्च 2025 को शिक्षक को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर को सौंप गई थी। जांच के बाद उन्हें सुनवाई का मौका दिया गया और उन पर लगे सभी आरोप पुष्ट पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने उन्हें भविष्य में ऐसी कोई कार्य न करने की चेतावनी देते हुए मूल वेतन पर बहाल किया है। उन्हें शुकुल बाजार विकासखंड में बहाल किया गया है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि शिक्षक की गरिमा के विपरीत आचरण कहीं से भी बर्दाश्त नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button