शिक्षा के स्तंभों का सम्मान
हिंदुस्तान बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने जयपुर में आयोजित किया स्कूल एवं टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड्स 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जयपुर : हिंदुस्तान बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने कल जयपुर में भव्य रूप से स्कूल एवं टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया। यह राष्ट्रीय समारोह भारतभर से आए श्रेष्ठ शिक्षकों, विद्यालयों और शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री बालमुखुंड आचार्य, सदस्य, राजस्थान विधानसभा उपस्थित रहे। साथ ही श्री पीयूष किराडू, अधिवक्ता एवं पार्षद, निर्माण नगर वार्ड 63 ने भी अपनी उपस्थिति और प्रेरक शब्दों से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
“शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, यह बच्चों में मूल्यों, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का निर्माण करती है। शिक्षक और विद्यालय संचालक समाज को नई दिशा देने वाले सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं।”
सम्मानित विद्यालय
इस आयोजन में देशभर के अनेक विद्यालयों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं :
आर्यन इंटरनेशनल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दांता, विवेकानंद शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल दांतरामगढ़ (सीकर), स्मार्ट किड्स क्रिएशन्स, रामाश्रम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स (जयपुर), उड़ान अकादमी क्रिएटर स्कूल, ब्लॉसम ट्री अकादमी प्री-स्कूल जगतपुरा, ग्रीन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटपूतली, फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, एम.एल.एम. इंटरनेशनल अकादमी, द किड्स ज़ोन अकादमी यूपीएस सेरिया, गंगा जूनियर कॉलेज, गुडलक ग्रुप ऑफ़ स्कूल, जया पब्लिक स्कूल खाटूश्यामजी, सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल, सेंट संदीपनी स्कूल राजसमंद, ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल हनुमानगढ़, संस्कार पब्लिक स्कूल, मेधावी मंदिर पब्लिक स्कूल, आज़ाद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिधम पब्लिक स्कूल, एम.बी.एस.एस. शेरूना, जे.एस.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोबनेर, पीएमश्री जी.एस.एस. स्कूल रहोली, किंचिन किड्स प्री-स्कूल एंड डे केयर, यूनिवर्स स्कूल ऑफ़ एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल इत्यादि।
सम्मानित शिक्षक
शिक्षक वर्ग से जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं :
श्रीमती पूनम, अमी क्रुनाल परिख, श्रीमती धनश्री प्रवीन भोसल, विपिन वर्मा, सोनम गोयल, तजिंदर कौर चावला, आयुषी माथुर, किरण शर्मा, रेखा गुप्ता, प्रेम लाल वैश्य, शालिनी वैश्य, रेवनसिद्ध सचिदानंद लोंकार, शीतल राहुल पोशट्टीवार, अमित गांधी, अंश अरोड़ा, कृष्णकांत यादव, ज्योति दिनेश मूठा, योगेश्वरी शर्मा, सुनीता मेघराजानी, अनिल कुमार शर्मा, विशेष जिंदल, डॉ. प्रीति स्वामी, श्रीमती वैदेही रंजीत वेगुर्लेकर, अंसारी मोहम्मद राशिद गुलाम मोहम्मद, इंदरजीत कौर खेड़ा, अमित रानी गोयल, कविता सिंह, स्वाति कुमारी, निकिता पंकज खेमाानी, राहुल दवे, शांति शर्मा, तहरीन खानम, रुचिका सुखानी, मनीषा कोहली, मोहम्मद जावेद, भावना सरीन, दीपिका सेठ मल्होत्रा, कशिश महेश्वरी, लक्ष्मी, डॉ. मधुसूदनन पी.वी., श्रीमती अंकुर जैपुरिया, गरिमा शर्मा, स्नेहा रामधनी जैस्वार, रश्मि, रवीन्द्र सिंह सिसोदिया, सुश्री कृति मेहता, सिद्धांत जैन, डॉ. महेन्द्र सिंह, धीरज कुमार मंडोरिया, सुरेश चंद योगी, प्रा. भूप सिंह गौर, अंकिता खारिवाल, प्रीति बंसल, डिम्पल देसाई, श्रीमती सुनील शर्मा, मितेश कुमार, प्रणोति सुमेश मेश्रराम, स्नेहा अमितकुमार गजभिये, मेघा मल्होत्रा, प्रियंका सोखल, डॉ. प्रियंका नारंग, पूर्ति वाधवा, डॉ. ज्ञानेश दयारामजी हत्वार, जसप्रीत मोहन सिंह, डॉ. प्रवीन आघव, डॉ. राजेन्द्र नेवगे, श्याम श्रीराम जने, अश्विनी नितेश थोरात, शीतल धर्मपाल फुलझेले, डॉ. पूजा यादव, राजीव कुमार चौरसिया, नईहा बेनीवाल, आरती राजपूत, पंकज प्रकाश पटेल , ऋतु गुप्ता , वैभव एच. गोदा आदि। विशेष श्रेणी के सम्मान
शिक्षक सम्मान (Educators of the Year): ए. डी. भट्ट, डॉ. इंदु वर्मा, डॉ. एस. के. वर्मा
लेखक सम्मान (Author of the Year): कौस्तुभ आनंद चंदोला
विज्ञान शिक्षा में उत्कृष्टता (Excellence in Science Education): प्रो. राज के. महेश्वरी
क्लीनिकल थेरेपिस्ट ऑफ़ द ईयर: डॉ. अनुभव अग्रवाल (पी.टी.)
मैनेजमेंट ऑफ़ द ईयर: सुनील सोनी
युवा आइकॉन अवार्ड्स (Youth Icons): भानु प्रजापति, प्रियेंद्र कुमावत, मानसी ए. शर्मा, एच. एस. राजावत, राजेन्द्र कुमार
नेतृत्व और सहयोग
इस ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व श्री अभिषेक सोनी, डायरेक्टर एवं चीफ़ एडिटर, हिंदुस्तान बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने किया।
श्री सोनी स्वयं राष्ट्रीय गणित रिकॉर्ड होल्डर, भारत के अग्रणी मेमोरी साइंस विशेषज्ञ एवं तेज़ दिमाग के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने अब तक 150 से अधिक शहरों में अपने हाउसफुल सेमिनारों द्वारा पेरेंटिंग, मार्केटिंग और मेमोरी साइंस में हजारों लोगों को प्रशिक्षित किया है।
यह आयोजन रामाश्रम ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स, भाकरोटा, जयपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध किया कि शिक्षक और विद्यालय संचालक ही भारत के सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं।






