बेतुल
बैतूल मेहरा समाज ने किया कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बैतूल। मेहरा समाज समिति बैतूल के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चन्द्रभान बडौदे के नेतृत्व में पूर्व विधायक एवं वर्तमान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष निलय डागा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की शुरुआत समाज के सदस्यों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर और उनका आशीर्वाद लेकर की।
इस मौके पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र पंडोले, छन्नू बेले, लखनलाल नागले, संतोष बाघे, संदीप सूर्यवंशी, अशोक निरापुरे, दिनेश नागले सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निलय डागा को कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और समाज की ओर से समर्थन का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन युवा जिला अध्यक्ष चन्द्रभान बडौदे ने किया। उन्होंने कहा कि निलय डागा के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस और भी मजबूत होगी और समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस प्रयास होंगे।।समारोह के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि मेहरा समाज हमेशा से सामाजिक उत्थान और जनहित कार्यों में अग्रसर रहा है और आगे भी एकजुट होकर समाज व जिले की तरक्की के लिए कार्य करता रहेगा।



