रामपुर शाहबाद

करीमगंज चीनी मिल में मानसूनी गन्ना बुवाई का शुभारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। करीमगंज चीनी मिल के ग्राम हिम्मतपुर के कृषक अंकित सिंह पुत्र सुखपाल सिंह के यहां चीनी मिल के उपाध्यक्ष अमर शर्मा के द्वारा फीता काटकर बुवाई का शुभारम्भ किया गया।इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष द्वारा कृषको को बताया गया कि मानसून व शरदकालीन गन्ना बुवाई करने से 25-30 प्रतिशत उपज अधिक प्राप्त होती है, पर्चियां पेड़ी से साथ मिलती है। इस समय बुवाई करने पर फसल में कीट बीमारी का प्रकोप भी कम होता है, उत्पादन लागत कम आती है तथा एक लागत में दो फसल हो जाती है। कृषक गन्ने के साथ-साथ सहफसल जैसे-उड़द, पीली सरसों, आलू, गोभी, मटर, लहसून, गेंहू, प्याज, चना एवं मसूर की बुवाई कर सकते है। सूखा व जल भराव स्थिति के प्रति सहनशीलता बढ़ जाती है। इस समय नवीनमत प्रजाति का बीज उपलब्ध रहता है, जिससे गन्ना बीज मिलने में आसानी रहती है। उपाध्यक्ष द्वारा कृषकों से अपील की गई की कृषक भाई अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई मानसून व शरदकालीन में करके अधिक से अधिक लाभ कमायें।इस मौके पर जिसमें उप महाप्रबन्धक (गन्ना विकास) सत्यवीर सिंह,सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) अनुज कुमार आर्य, उप प्रबन्धक (गन्ना) सुधीर सिंह, गन्ना अधिकारी रामकान्त, गन्ना पर्यवेक्षक शिवओम, दिगविजय उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button