राजस्थान
जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अंडर-19 क्रिकेट टीम में टपूकड़ा के प्रिंस का चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टपूकड़ा। तहसील क्षेत्र के खोहरी गांव निवासी प्रिंस पुत्र गुरनाम का जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की अंडर-19 खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम शामिल किए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन(आर सी ए) व जिला खेल परिषद से संबंधित जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने आरसीए के एक पत्र के संदर्भ में 16 नियमित खिलाड़ियों व पांच अतिरिक्त अंडर-19 खिलाड़ियों के नाम की एक लिस्ट जारी की जो आर सी ए द्वारा कराए जाने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगे. इस लिस्ट के चार नंबर पर प्रिंस पुत्र गुरनाम (गुरु फोटो स्टूडियो टपूकड़ा) निवासी खोहरी का नाम है होनहार खिलाड़ी प्रिंस का जन्म 7 मई 2009 को खोहरी गांव में हुआ। ग्रामीण अंचल में पले व पढ़े प्रिंस को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले प्रिंस क्रिकेट को अपना कैरियर बनाकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।



