पाकुड़
झामुमो नेत्री उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में लगा ट्रांसफार्मर
Transformer installed in the village due to the efforts of JMM leader Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के प्रखण्ड पाकुड़िया के पंचायत खजुरडांगल, ग्राम सुरजुडीह में कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर आखिरकार बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि युवा नेत्री उपासना मरांडी के आने और उनके सक्रिय प्रयास से ही यह कार्य सम्भव हो पाया। अब पूरे गांव में बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती और आम जनजीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उपासना मरांडी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज हमारे गांव में सचमुच नई रोशनी आई है।



