
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मंगलवार को रामकननाली कोलियरी(एएआरसी) कार्यालय परिसर में आदरणीय गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धां-सुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर यूनियन प्रतिनिधि सह- कोयला मजदूरों ने पूर्व कोयला मंत्री सह- राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने किया। जिसमें राजेश मंडल, ललन कुमार यादव,सतीश विद्यार्थी, नागेन्द्र जी,राज रोशन, भागीरथ महतो, मो.रिजवान, हरेंद्र राम, अजीत राणा, बिनोद कुमार, गोवर्धन महतो,अमित दुबे, रघुनंदन विश्वकर्मा, राजकुमार पासी,असीत मोदक, सीपी लहरे, उत्त्म यराजवार,राजु राजवार,संजय महतो, लखन मुर्मू सहित दर्जनों मजदूर ने श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौर्न धारण उपस्थित सभी लोगों ने आदरणीय गुरुजी का आत्मा शांति की कामना की।



