बिजनौर

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रियान में सोमवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला खत्रियान निवासी गुलशन (30) पत्नी साजिद की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। बताया जाता है कि साजिद की शादी 17 साल पहले किरतपुर निवासी गुलशन से हुई थी। गुलशन के चार बेटियां हैं। पति रोज की तरह सुबह काम पर गया था, जो शाम को सूचना मिलने पर घर पहुंचा। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन और मोहल्लेवासी आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। गुलशन के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button