अमरोहा

नए तहसील भवन को लेकर विवाद

बार एसोसिएशन ने डीएम अमरोहा को दिया ज्ञापन, सभी कार्यालय एक ही परिसर में बनाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा में नए तहसील भवन निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सदर तहसील बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी हैं। वर्तमान में तहसील परिसर में सभी महत्वपूर्ण कार्यालय एक ही स्थान पर स्थित हैं। इनमें उपनिबंधक कार्यालय, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय शामिल हैं।
ग्राम गुलड़िया में प्रस्तावित नए तहसील भवन की योजना में कई कार्यालयों को अलग-अलग स्थानों पर बनाने का प्रस्ताव है। इन कार्यालयों के बीच 8 से 10 किलोमीटर की दूरी होगी। बार एसोसिएशन का कहना है कि इससे आम जनता और किसानों को परेशानी होगी।
एसोसिएशन ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उप निबंधक कार्यालय को नए तहसील भवन में ही बनाया जाए। अधिवक्ताओं के लिए स्थाई चैंबर्स और बार भवन का निर्माण शीघ्र हो। उपजिलाधिकारी कार्यालय और नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय भी इसी परिसर में स्थापित किए जाएं।
बार एसोसिएशन का मानना है कि सभी कार्यालयों को एक ही परिसर में रखने से आम जनता, किसान और अधिवक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button