
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। सदर प्रखण्ड के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड उपाध्यक्ष कामरान अहमद ने मुफस्सिल थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुफस्सिल थाना के नए थाना प्रभारी अनीश पांडेय से मिलकर बुके देकर उनको सम्मानित किया। साथ ही थाना क्षेत्र में कई मामलों को लेकर बातचीत की। जिस पर थाना प्रभारी अनीश पांडेय ने कहा कि आम लोगों को हर सम्भव सहयोग मीलेगा। किसी भी तरह की शिकायत होने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना देने को कहा गया।

