दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग हुए घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। नेशनल हाईवे 34 पर ग्राम स्वाहेड़ी के पास हुए एक सड़क हादसे में अर्टिगा कार और स्विफ्ट कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
कोतवाली शहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 स्थित स्वाहेड़ी गांव के पास मंगलवार को हुए हादसे में दोनो गाड़ियों में सवार कुल 5 लोग घायल हो गए।इनमें शाहजहांपुर निवासी यासर पुत्र असलम, इकबाल पुत्र रफीक इकबाल की पत्नी फरहाना और उनका 4 वर्षीय पुत्र दानियाल शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के काफी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि एक गाड़ी में शाहजहांपुर तिलहर का एक व्यक्ति और दूसरी गाड़ी में जन्दरपुर के 4 लोग सवार थे।दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।



